एतवारपुर में 121 फीट ऊंचे जगन्नाथ पुरी मंदिर के भव्य स्वरूप का 3डी नजारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>पटना के एतवारपुर में महासप्तमी के दिन दुर्गापूजा का नजारा पूरी तरह भव्य और आकर्षक रहा&period; करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार पूजा परिसर में 121 फीट ऊंचे और 110 फीट चौड़े जगन्नाथ पुरी मंदिर के भव्य स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी&period; खास आकर्षण बिहार में पहली बार प्रस्तुत किया गया 3डी लाइट शो रहा&comma; जिसके माध्यम से जगन्नाथ पुरी मंदिर की भव्यता के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और मंदिर की आकर्षक छवियों को रंग-बिरंगी रोशनी के बीच जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शाम होते ही 3डी प्रस्तुति शुरू हुई तो पंडाल के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गयी&period; रोशनी और दृश्य प्रभावों के जरिए जगन्नाथ मंदिर का भव्य रूप सामने आते ही श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये&period; बड़ी संख्या में लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन के साथ 3डी शो का आनंद लिया और मोबाइल कैमरे में इन मनमोहक दृश्यों को कैद करते नजर आये&period; माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजन समिति के अध्यक्ष मुनील यादव ने कहा कि एतवारपुर दुर्गापूजा समिति हर वर्ष कुछ नया और भव्य प्रस्तुत करने का प्रयास करती है&period; इस बार जगन्नाथ पुरी मंदिर के भव्य स्वरूप के साथ 3डी लाइट शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को अनोखा अनुभव देने की तैयारी की गयी थी&period; उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी एतवारपुर का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा था और इस बार भी भव्यता के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे&period; एतवारपुर थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है&period; पूजा स्थल पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं हो&comma; इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में रास गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने बांधा समां

डांडिया उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने बांधा समां

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया