फुलवारीशरीफ में आज पहुंचेगा कर्पूरी रथ, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कर्पूरी रथ का फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल 2025 को भव्य स्वागत किया जाएगा&period; इसे लेकर फुलवारी शरीफ प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित जदयू कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित हुई&comma; जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया&period; तय किया गया कि सुबह 11 बजे से बल्लमीचक मोड़&comma; ब्रह्मपुर बाजार&comma; चिल्लबिली मोड़&comma; गंजपर&comma; हिन्दुनी&comma; बभनपुरा मोड़ और जानीपुर पुल के पास स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे&period; वहीं दोपहर 2 बजे अधपा में जनसंवाद कार्यक्रम के साथ कर्पूरी रथ का भव्य स्वागत किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्याम रजक ने अपील की कि सभी जदयू और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं&period; उन्होंने बताया कि कर्पूरी रथ यात्रा का उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुँचाना है&period; विशेषकर अति पिछड़ा समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक करना भी इस यात्रा का अहम मकसद है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर जदयू विधानसभा प्रभारी प्रिय रंजन पटेल&comma; पटना ग्रामीण उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार&comma; बीस सूत्री सदस्य राजू रजक&comma; महानगर अध्यक्ष मो० मिनहाज&comma; भीम पंडित&comma; अरविन्द कुमार दांगी&comma; लाल बाबू पंडित&comma; उपेंद्र प्रसाद वर्मा&comma; डॉ० अनीस कुमार गुप्ता&comma; महानगर सचिव राकेश यादव&comma; डॉ० अजय कुमार सिन्हा&comma; पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह&comma; गुड्डू रजक और अरविंद शर्मा समेत कई जदयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च