बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को गति देने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव श्री के&period; सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गन्ना उद्योग विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गन्ना यंत्रीकरण योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर &lpar;CHCs&rpar; की प्रगति और व्यवहार्यता की समीक्षा की गई। बैठक में ईखायुक्त&comma; संयुक्त ईखायुक्त&comma; सहायक निदेशक ईख विकास सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी&comma; चीनी मिलों के प्रमुख उपस्थित रहे। यह समीक्षा राज्य सरकार की उस व्यापक योजना के तहत की गई&comma; जिसका उद्देश्य बंद चीनी मिलों का पुनरुद्धार&comma; 25 नई मिलों की स्थापना तथा गन्ना क्षेत्र का विस्तार करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्तमान में केवल 3 चीनी मिलों द्वारा CHCs स्थापित किए गए हैं&comma; जबकि अन्य मिलों में इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। साथ ही&comma; कृषि विभाग एवं जीविका द्वारा स्थापित CHCs में गन्ना फसल से संबंधित विशेष कृषि यंत्रों की कमी भी चिन्हित की गई। इस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं चीनी मिलों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गन्ना संबंधित कृषि यंत्रों की आवश्यकता का आकलन कर 02 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को उपलब्ध कराएं। साथ ही&comma; इन सूचनाओं के आधार पर शीघ्र समेकित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इन पहल के माध्यम से गन्ना यंत्रीकरण को अधिक प्रभावी बनाते हुए इसके व्यापक विस्तार के लिए एक ठोस नीति तैयार की जाएगी। गन्ना उद्योग विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन प्रयासों से राज्य में गन्ना उत्पादन बढ़ेगा&comma; लागत घटेगी तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

लाइन डे पर ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा, सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश