फुलकाहा थाना पुलिस ने 350 बोतल नेपाली शराब सहित एक चोरी की बाइक किया बरामद, तस्कर फरार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नवाबगंज दुर्गा मंदिर के समीप एक बाइक पर लोड 350 बोतल दिलवाले नामक नेपाली शराब बरामद किया है। जबकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में बाइक पर शराब लोड कर लाया जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना के आलोक में पुलिस टीम को उक्त जगह पर लगाया गया जहां पुलिस के द्वारा नेपाली शराब समेत एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। इस संबंध में फुलकाहा पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तस्कर चकमा देकर शराब और बाइक छोड़कर भागने लगा कुछ दूरी तक पीछा किया गया लेकिन वे पकड़ में नहीं आया। इस संदर्भ में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक एवं बरामद शराब मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ कांड दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी तस्कर शामिल होंगे उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव