फुलकाहा में बिजली करंट लगाकर अधेड़ की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड सात कोशिकापुर इंडो नेपाल सीमा स्थित नो मेंस लेंड पर सोमवार की सुबह एक अधेड़ की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। लोगों की नजर जब पड़ी तो मृतक का पहचान किया। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को दी गई तथा मौके से ही फुलकाहा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मृतक की पहचान नवाबगंज पंचायत कोशिकापुर वार्ड संख्या सात निवासी 55 वर्षीय शिवजी दास पिता स्व शनिचर दास के रूप में की गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम किसी काम से नेपाल गए हुए थे। जब देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो उनके स्वजनों ने आसपास खोजने लगा लेकिन कोई पता नहीं चला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इसके बाद पता चला कि नेपाल के सुनसरी जिला स्थित पांचोसिमर में मृतक का साइकिल पड़ा हुआ है। जिसके बाद मृतक के पुत्र मिठू दास उक्त जगह पहुंच कर देखा तो कहा साइकिल मेरे पिता का है। फिर वहां से साइकिल लाया। फिर आस पड़ोस खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सोमवार को घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर नो मेंस लैंड पर शव मिला।मृतक के पुत्र मिठू दास ने बताया कि पड़ोस के ही लोगों ने मेरे पिता की हत्या कर इंडो नेपाल बार्डर के पास फेंक दिया है। उन्होंने बताया कि मेरी बहन की दो माह पूर्व अपहरण कर लिया गया था। कोशिकापुर वार्ड संख्या सात निवासी अरुण पंडित का भांजा फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अमहारा गांव निवासी शीतल पंडित अन्य लोगों के साथ मिल कर अपहरण किया था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिस मामले में फुलकाहा थाने में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने लड़की को फारबिसगंज से बरामद किया था। जबकि आरोपित युवक फरार हो गया था। उसके बाद पंद्रह दिन पूर्व भी दुबारा आरोपित शीतल पंडित का मामा अशोक पंडित अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़की के घर घुस कर उनकी मां के मुंह में कपड़ा बांध कर फिर लड़की का अपहरण कर लिया। फिर दुबारा थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने लड़की को अररिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। लेकिन दोनों बार आरोपित फरार हो गया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया । इसके बाद न्यायालय में बयान होने के कुछ दिन बाद लड़की का शादी दूसरे जगह करा दी गई। लेकिन आरोपित शीतल पंडित चाह रहा था इस लड़की का शादी कहीं नहीं हो। उसी आवेश में आकर आरोपिंतो ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> मृतक के शरीर पर कई जगह जला हुआ निशान पाया गया है। मृतक के स्वजनों का कहना है कि आरोपित के द्वारा बार-बार धमकी भी दिया जाता था कि केस उठाओ नहीं तो जान से पूरे परिवार को मार देंगे। जिसके बाद घटना की जानकारी अररिया एसपी एवं एसडीपीओ को दी गई। जानकारी मिलने पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा&comma; फुलकाहा एसएसबी कैंप प्रभारी प्रवीण प्रभाकर एवं नेपाल पुलिस&comma; शास्त्र प्रहरी बड़ी संख्या में पहुंचकर मामले की जांच की। इसके कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। हालांकि इस दौरान मृतक के स्वजनों ने आटो पर ले जाए जा रहे शव को थाने के आगे स्वजनों ने घेर लिया। और आटो के आगे मृतक की पत्नी समेत अन्य महिला सो गई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक की पत्नी का कहना था कि मेरी बेटी का अपहरण जो लोग मिलकर किया था वही लोग मेरे पति का हत्या किया है। उन्होंने कहा कि फुलकाहा पुलिस के द्वारा आरोपितों पर पूर्व में अगर कार्रवाई की गई होती तो शायद यह घटना नहीं होती। जिसके कारण मेरे पति की हत्या हो गई। जिसके बाद मृतक के स्वजनों ने थाने के आगे एक घंटे तक सड़क पर शव को रखकर जमकर बवाल किया। हालांकि आक्रोशित लोगों को फुलकाहा थाने के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार एसआई नीतू कुमारी&comma; मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव&comma; पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणविजय शर्मा ने लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भिजवाया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग वरीय पदाधिकारी के पास पहुंचकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हत्या मामले में मृतक की पत्नी रीता देवी ने मुख्य आरोपित शीतल पंडित समेत आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश