सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> सावन के पहले सोमवार को भरगामा व नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में अहले सुबह से हीं शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। बता दें कि श्रवेश्वरनाथ शिव मंदिर जयनगर&comma;महादेव मंदिर रघुनाथपुर&comma;भरगामा&comma;शंकरपुर शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भक्तों ने गंगाजल&comma;दूध&comma;दही&comma;शहद से भगवान का अभिषेक किया। साथ हीं बेलपत्र&comma;भांग और धतूरा भी अर्पित किया। पंडितों के अनुसार सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस दौरान किए गए रूद्राभिषेक से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसी कारण पंडितों के पास पूरे सावन माह के लिए रूद्राभिषेक की एडवांस बुकिंग चल रही है। बता दें कि सभी सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। भक्तों का मानना है कि सावन में शिव मंत्रों का जाप और रूद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पूर्व छात्र परिषद की बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

रक्तदान शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, रक्तदाता को मिला हेलमेट

झूलन महोत्सव में भक्ति के रंग में रंगा दादी मंदिर, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ