मरीन ड्राइव पर खतरनाक स्टंट करने वाले बाइक चालक पर FIR, युवती के साथ स्टंट का वीडियो हुआ था वायरल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>जेपी गंगा पथ &lpar;मरीन ड्राइव&rpar; पर मोटरसाइकिल से खतरनाक तरीके से स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार&comma; 6 सितंबर को एक युवक और युवती के सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच यातायात थाना गांधी मैदान में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01JU-7693 चिन्हित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस जांच के अनुसार&comma; मोटरसाइकिल के मालिक-सह-चालक दीपक कुमार&comma; पटना सिटी द्वारा 5 सितंबर को शाम करीब 5&colon;30 बजे पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट से दीघा गोलंबर की ओर जाने वाले जेपी गंगा पथ पर खतरनाक तरीके से स्टंट किया गया था। इस मामले में यातायात थाना गांधी मैदान में कांड संख्या 203&sol;26&comma; दिनांक 7 सितंबर 2026&comma; धारा 281 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में वाहन मालिक-सह-चालक दीपक कुमार एवं वाहन पर सवार अज्ञात युवती को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्टंटबाजी से दूर रहने की अपील-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना यातायात पुलिस ने आम लोगों और युवाओं से सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सड़क पर इस तरह की गतिविधियां चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकती हैं। यातायात पुलिस के अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों पर ICCC और सोशल मीडिया टीम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन