श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारकर ही बनेगा सशक्त एवं संस्कारित समाज : डॉ. प्रेम कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बेगूसराय जिला अंतर्गत फुलवरिया तारा अड्डा बरौनी&comma;चंद्रवंशी चौक पर श्रीकृष्ण पूजा समिति एवं श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी फुलवरिया में आयोजित भव्य मेला एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ&period; प्रेम कुमार ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में डॉ&period; प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र ही नहीं&comma; बल्कि धर्म&comma; नीति&comma; कर्म&comma; न्याय और लोककल्याण के महान संदेशवाहक हैं। श्रीकृष्ण का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य&comma; साहस और कर्तव्य के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को सर्वोच्च महत्व दिया है। उनका संदेश है कि मनुष्य को अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करना चाहिए। आज के समय में समाज के युवाओं को श्रीकृष्ण के चरित्र&comma; उनके संघर्ष और उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; प्रेम कुमार ने कहा कि मेले और धार्मिक आयोजन हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति&comma; परंपरा और सनातन मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने श्रीकृष्ण पूजा समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा&comma; सद्भाव और एकता को बढ़ावा मिलता है। वहीं बरौनी नगर परिषद के चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणविजय रोशन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने&comma; सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण पूजा समिति के पदाधिकारी&comma; सदस्य&comma; जनप्रतिनिधिगण&comma; कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। भक्ति एवं उत्सव के माहौल में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख&comma; शांति एवं समृद्धि की कामना की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पर्यूषण महापर्व आज से, आत्मशुद्धि और संयम की आराधना में जुटे जैन श्रद्धालु