पटना विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद करने पहुँचीं AISA राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन &lpar;AISA&rpar; की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा आज पटना विश्वविद्यालय पहुँचीं&comma; जहाँ उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उनके साथ भाकपा-माले की विधान पार्षद कॉमरेड शशि यादव भी मौजूद रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना विश्वविद्यालय के समीप आयोजित छात्र संवाद को संबोधित करते हुए कॉमरेड नेहा बोरा ने कहा कि आज छात्रों के सामने दो रास्ते हैं- एक रास्ता उन्हें स्वतंत्र भारद्वाज जैसे भाजपा-आरएसएस के गुंडों की राजनीति की ओर ले जाता है&comma; जबकि दूसरा रास्ता निशू की तरह अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने और सवाल करने का है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे डर और चुप्पी की राजनीति को ठुकराकर अपने अधिकारों&comma; लोकतंत्र और न्याय के लिए संघर्ष का रास्ता चुनें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री हासिल करने की जगह नहीं&comma; बल्कि लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक बदलाव की प्रयोगशाला होते हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता&comma; लोकतांत्रिक चरित्र और छात्रों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कॉमरेड नेहा बोरा ने पटना विश्वविद्यालय अधिनियम&comma; 1976 &lpar;PU Act 1976&rpar; को बचाने के संघर्ष को तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक और स्वायत्त चरित्र को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश के खिलाफ छात्रों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जेंडर न्याय के सवाल को भी छात्र आंदोलन के केंद्र में रखने की बात कही। पटना कॉलेज कैंटीन के पास छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि परिसर में बराबरी&comma; सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं&comma; बल्कि पूरे छात्र समुदाय की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का नेतृत्व AISA पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष नितीश&comma; सचिव सबा आफ़रीन&comma; उपाध्यक्ष आशीष&comma; AISA दरभंगा हाउस अध्यक्ष आज़ाद एवं सचिव दीपु&comma; तथा AISA पटना कॉलेज अध्यक्ष अदिति एवं सचिव आदर्श ने किया। कार्यक्रम में AISA बिहार राज्य सचिव कॉमरेड दीपांकर एवं राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड मनीषा भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा AISA कॉमरेड रणवीर&comma; अनुज&comma; अमृता&comma; अयान&comma; सीनू और मोनू सहित पटना कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। छात्र संवाद के दौरान शिक्षा&comma; विश्वविद्यालय की स्वायत्तता&comma; जेंडर न्याय और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पर्यूषण महापर्व आज से, आत्मशुद्धि और संयम की आराधना में जुटे जैन श्रद्धालु