पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसानों का मोर्चा, बोले- जमीन नहीं देंगे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि एकत्रीकरण नीति के विरोध में किसानों और मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है&period; किसानों का कहना है कि उनकी उपजाऊ और पुश्तैनी जमीन लेकर टाउनशिप बसाने की योजना उन्हें किसी कीमत पर मंजूर नहीं है&period; इस संबंध में कंसारी निवासी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री&comma; मुख्य सचिव&comma; राज्यपाल&comma; प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित आपत्ति भेजकर अपनी जमीन को प्रस्तावित भूमि एकत्रीकरण योजना से मुक्त करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय मधु ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन लेकर ऐसी टाउनशिप विकसित करने की तैयारी कर रही है&comma; जिसमें किसानों और मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी&period; किसानों का कहना है कि उनकी जमीन पर बड़े-बड़े लोगों के आशियाने बनेंगे&comma; बड़े स्कूल और अस्पताल खुलेंगे&comma; लेकिन जमीन देने वाले गरीब किसान और मजदूरों को इसका क्या लाभ मिलेगा&comma; यह स्पष्ट नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>किसानों ने कहा कि वे अपनी जमीन पर बड़े लोगों के आशियाने बनाने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे&period; जमीन केवल खेती का साधन नहीं&comma; बल्कि उनके परिवार की पहचान&comma; आजीविका और पूर्वजों की धरोहर है&period; किसानों ने भूमि एकत्रीकरण नीति को लेकर पारदर्शिता और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय मधु के नेतृत्व में आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही गई है&period; इस दौरान गोरखनाथ सिंह&comma; ज्वाला सिंह&comma; अरुण सिंह&comma; जनक कुमार&comma; राहुल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और मजदूर मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना क्षेत्र में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार!

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

बी प्राक की धुन पर झूमे श्रोता, भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा कृष्णोत्सव