बरहमपुर की बदहाल सड़क-नाली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो दिन में समाधान नहीं तो सड़क जाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 स्थित बरहमपुर गांव में बदहाल सड़क और नाली व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा&period; आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया&period; ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर परिषद को दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्य सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरहमपुर गांव में लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं&period; रानीपुर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल है और अब नाले में तब्दील हो चुका है&period; सड़क पर जलजमाव&comma; कीचड़ और गंदगी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों के मुताबिक कुछ जगह नाले का निर्माण कराया गया&comma; लेकिन पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई&period; नाले का पानी सड़क पर ही बहने के कारण सड़क लगातार टूटती जा रही है&period; बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बदहाल रास्ते पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं&period; कई लोगों के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं&comma; जबकि कुछ लोगों की हड्डियां तक टूट चुकी हैं&period; इसके बावजूद सड़क और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक श्याम रजक&comma; सांसद मीसा भारती&comma; वार्ड पार्षद और नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति भी नाराजगी जताई&period; उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों को जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर पहल करनी चाहिए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा&period; दो दिनों के भीतर सड़क&comma; नाली और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना क्षेत्र में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार!

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

बी प्राक की धुन पर झूमे श्रोता, भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा कृष्णोत्सव