बी प्राक की धुन पर झूमे श्रोता, भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा कृष्णोत्सव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तीन दिवसीय कृष्णोत्सव-2026 का भव्य समापन शुक्रवार को उत्साह&comma; उमंग और भक्ति के माहौल में हुआ। प्रसिद्ध गायक बी प्राक की शानदार प्रस्तुतियों ने मिलर ग्राउंड में मौजूद युवाओं में खासा जोश भर दिया। उन्होंने लोकप्रिय गीतों के साथ भक्ति और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बी प्राक ने जैसे ही &OpenCurlyDoubleQuote;तेरी मिट्टी में मिल जावां&comma; इतनी सी है दिल की आरजू…” गीत की प्रस्तुति शुरू की&comma; मिलर ग्राउंड में मौजूद दर्शक भी उनके साथ सुर मिलाने लगे। युवा&comma; बुजुर्ग और महिलाएं तक गीत गुनगुनाते नजर आए। इसके बाद &OpenCurlyDoubleQuote;राधे-राधे गोविंद&comma; राधे-राधे” और &OpenCurlyDoubleQuote;मैं तेरे सिर सिरहाना बन जाऊं&comma; तू राधा मैं कान्हा बन जाऊं…” जैसी प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बी प्राक ने अपनी एक से बढ़कर एक चर्चित प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर शांत बैठे युवा भी झूमने और थिरकने लगे। पूरे मिलर ग्राउंड में संगीत&comma; भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कृष्णोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री चिराग पासवान&comma; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल ने किया। समापन समारोह में भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ&comma; जिसमें विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में समस्तीपुर गोविंदा टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंकड़बाग कान्हास दूसरे और दीघा दामोदर्स तीसरे स्थान पर रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विजेता समस्तीपुर गोविंदा टीम को 2&period;51 लाख रुपये&comma; द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 1&period;51 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 1&period;01 लाख रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नितिन नवीन ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति जीवन को सरल&comma; सहज और सकारात्मक बनाने का मार्ग दिखाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समापन अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सांसद शांभवी चौधरी&comma; मंत्री अशोक चौधरी&comma; अनीता कुणाल&comma; वाईएएसएच के सदस्य एवं स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु&comma; युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। तीन दिनों तक चले कृष्णोत्सव में भक्ति&comma; संस्कृति&comma; संगीत&comma; खेल और युवा उत्साह का संगम देखने को मिला। आयोजन ने पटना में श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और युवा ऊर्जा का संदेश दिया। कृष्णोत्सव-2026 श्रद्धा&comma; संस्कृति और उत्साह की अविस्मरणीय स्मृति के साथ संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना क्षेत्र में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार!

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसानों का मोर्चा, बोले- जमीन नहीं देंगे