भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;<&sol;strong>  बढ़ते तापमान और आगामी ग्रीष्म लहर &lpar;Heatwave&rpar; की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन शेखपुरा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आज शुक्रवार को समाहारणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लू से बचाव के लिए पूर्व तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य&comma; पंचायत&comma; लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण &lpar;PHED&rpar;&comma; पशुपालन&comma; बिजली&comma; शिक्षा&comma; मनरेगा&comma; समाज कल्याण&comma; अग्निशमन और वन विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गर्मी से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी समय रहते पूर्ण कर लें। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पेयजल की व्यवस्था पीएचईडी और नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि जिले के सभी वाटर टैंकरों को तत्काल चालू &lpar;Functional&rpar; हालत में लाया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिला पदाधिकारी महोदय ने चांदी ग्राम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता &lpar;लोक स्वास्थ्य प्रमंडल&rpar; को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द समर्पित करने को कहा गया है। सिविल सर्जन को अस्पतालों में &lpar;ORS&rpar; और लू से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त बैठक में अपर समाहर्ता&comma; सिविल सर्जन जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; जिला शिक्षा पदाधिकारी&comma; जिला आपदा पदाधिकारी&comma; नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी को चौक चौराहों पर पियाऊ लगाने टैंकरों को तैयार रखने का भी निर्देश दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने यह भी संकेत दिया कि आम लोगों को लू से बचने के लिए जागरूक किया जाए। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है&comma; वहीं पशुपालन विभाग को मवेशियों के लिए पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने का टास्क दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कैंपस प्लेसमेंट में चमके सत्तार मेमोरियल कॉलेज के छात्र, दक्षेस इंटरव्यू में कई छात्रों

गला दबाकर हत्या की आशंका, 36 वर्षीय युवक की लाश मिलने से शाहपुर में सनसनी

बिहार वेटेरिनरी कॉलेज में फेलाइन रोगों पर विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए उन्नत इलाज के टिप्स