पद्मिनी एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> चौक स्थित श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार को पुरुषोत्तमी शुक्ल पक्ष एकादशी&comma; अर्थात पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। बताया जा रहा है कि बिहार समेत आसपास के कई जिलों से हजारों की संख्या में श्याम भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु अपने हाथों में मोर पंख और निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं&comma; जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। मंदिर परिसर &OpenCurlyDoubleQuote;जय श्री श्याम” के उद्घोष से गूंज रहा है और पूरा इलाका श्याममय नजर आ रहा है।<br><br>मंदिर समिति के अनुसार शाम में विशेष रूप से 56 भोग अर्पण का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भव्य ताली कीर्तन होगा&comma; जिसमें श्याम भक्त भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा का गुणगान करेंगे। रात में शयन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संध्या 7&colon;15 बजे&comma; ताली कीर्तन संध्या 7&colon;30 बजे से रात्रि 9 बजे तक&comma; शयन आरती रात्रि 9 बजे एवं प्रसाद वितरण रात्रि 9&colon;15 बजे होगा। मंदिर प्रबंधन एवं श्री श्याम सेना की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई <&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ