मसौढ़ी में पुलिस मुठभेड़ : एक कुख्यात अपराधी घायल, दूसरा गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना पुलिस ने मसौढ़ी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया&comma; जबकि उसके एक अन्य साथी को भी दबोच लिया गया। दोनों अपराधियों पर डकैती&comma; लूट और आर्म्स एक्ट सहित 20 से अधिक संगीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं और वे कई राज्यों में वांछित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार मसौढ़ी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी थाना क्षेत्र स्थित एक सोना-चांदी की दुकान में लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; परिचय कुमार की निगरानी में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अपराधियों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस बल पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी&comma; जिसमें एक गोली पुलिस वाहन पर जा लगी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित कार्रवाई की&comma; जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे अपराधी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल&comma; एक देशी कट्टा&comma; चार जिंदा कारतूस तथा दो खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधी 13 मई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS कंपनी की कैश वैन से हुई लूट की घटना में भी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि उक्त मामले का पटना पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

महादलित टोले तक पहुंचेगा नल का जल, PHED मंत्री संजय कुमार सिंह ने तय की 3 महीने की डेडलाइन, 24 घंटे में होगा शिकायत का समाधान

बिहार : सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान : आदिवासी इलाकों में मैराथन