बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किए : टुनटुन यादव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फतुहा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित है। कई जगहों पर लोगों के घरों के आसपास पानी जमा है&comma; वहीं खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों के सामने भोजन&comma; आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए पूर्व प्रत्याशी रूपा कुमारी और लोजपा नेता टुनटुन यादव के सौजन्य से बुधवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।राहत वितरण के दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने बाढ़ से होने वाली परेशानियों&comma; फसल नुकसान और आवागमन की समस्या से अवगत कराया।लोजपा नेता टुनटुन यादव लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को करीब से समझकर उनकी आवाज सरकार एवं जिला प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि फतुहा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से हालात चिंताजनक हैं। कई गांव प्रभावित हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में सरकार और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की जरूरत है।उन्होंने फतुहा विधानसभा क्षेत्र को आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग भी की&comma; ताकि बाढ़ पीड़ितों को सरकारी स्तर पर तत्काल और पर्याप्त सहायता मिल सके।राहत सामग्री वितरण की इस पहल से बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को मुश्किल समय में कुछ राहत मिली है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से भी प्रभावित गांवों में राहत कार्य और तेज करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर