कटिहार जिले में पोषण माह, 2026 का जिलाधिकारी द्वारा किया गया शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कटिहार&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बुधवार को मंत्रालय स्तर से आयोजित पोषण माह 2026 के वेब कॉस्टिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष&comma; कटिहार से किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी&comma; सिविल सर्जन&comma; कटिहार एवं कुमारी पूर्णिमा&comma; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों &&num;8211&semi; स्वास्थ्य&comma; शिक्षा&comma; जीविका&comma; पंचायती राज&comma; कृषि&comma; पीएचईडी एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी&comma; सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी&comma; महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। मंत्रालय स्तर के वेब कास्टिंग में माननीय मंत्री&comma; महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पोषण माह की थीम एवं दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक पूरे जिले में पोषण माह का आयोजन किया जाएगा &colon; जिलाधिकारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा बताया गया कि 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक पूरे जिले में पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों &sol; ग्राम &sol; पंचायत &sol; प्रखंड एवं जिला स्तर पर विषय-आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पोषण माह 2026 के 5 मुख्य विषय हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी एवं उप विषय इस प्रकार हैं &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>•विषय 1&colon; आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन<br &sol;>•विषय 2&colon; आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका भोजन &lpar;HCM&rpar;<br &sol;>•विषय 3&colon; सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही<br &sol;>•विषय 4&colon; बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन<br &sol;>•विषय 5&colon; प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना &lpar;PMMVY&rpar;&colon; मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद अंतरण<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण शपथ&comma; आंगनबाड़ी में पोषण मेला&comma; किशोरियों के लिए एनीमिया जांच शिविर&comma; स्तनपान परामर्श&comma; अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें &colon; डीपीओ आईसीडीएस<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुमारी पूर्णिमा&comma; जिला प्रोग्राम पदाधिकारी&comma; आईसीडीएस द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण शपथ&comma; आंगनबाड़ी में पोषण मेला&comma; किशोरियों के लिए एनीमिया जांच शिविर&comma; स्तनपान परामर्श&comma; अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें। पोषण माह के उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों द्वारा कुपोषण मुक्त कटिहार बनाने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे