बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> गंगा और पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद पटना के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के आवागमन के लिए निःशुल्क नाव&comma; पीने के पानी और भोजन की व्यवस्था की गई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बख्शी ने बताया कि प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी कर रही है और जरूरत के अनुसार लोगों तक राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। डुमरी&comma; फतुहा के पितांबरपुर समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के आवागमन के लिए निःशुल्क नाव की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए माधोपुर और दीदारगंज क्षेत्र में कुल पांच कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। यहां लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में निःशुल्क पेयजल की भी व्यवस्था की गई है&comma; ताकि बाढ़ के बीच लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीओ कशिश बख्शी ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ राहत और बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। राहत कार्य में लगे नाविकों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं&comma; पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में दनियावां तटबंध को दुरुस्त कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य संवेदनशील तटबंधों की भी मरम्मत और निगरानी की जा रही है। प्रशासन की टीमें जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें&comma; सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पुनपुन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक बचा, दिव्यांग किशोर की तलाश जारी