कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया : शिवेश राम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने आज कांग्रेस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए लोगों को सचेत करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा यह नरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल बाबा साहब को अपमानित किया&comma; बल्कि पूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को भी अपमानित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता शिवेश राम ने कहा कि कांग्रेस भीमराव अंबेडकर को प्लेट में रखकर ही कोई कागज देती थी&comma; जिससे उनके छूने से बचा जा सके। आजादी के बाद से कभी भी कांग्रेस ने उन्हें सम्मान देने का काम नहीं किया&comma; जब भाजपा समर्थित सरकार आई तब उन्हें भारत रत्न देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि उनसे जुड़े पाँच स्थानों को पंच तीर्थ बनाए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि वे एक तरफ कहते हैं कि संविधान खतरे में है और दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोका। इसी तरह रमई राम से मुकुट छीन लिया गया। यही नहीं&comma; उन्होंने कहा कि बिहार में राजद की सरकार में&comma; जो कांग्रेस के समर्थित थी&comma; उसमें दलितों की सबसे अधिक हत्या हुई। जब एनडीए की सरकार बनी तो आज सभी लोग मिलकर रह रहे हैं। आज राहुल गांधी संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन हकीकत है कि संविधान को सबसे अधिक नुकसान उन्हीं लोगों ने पहुंचाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अंग्रेजो के समय हो रही जातीय गणना को भी कांग्रेस के नेहरू ने ही बंद करवाया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; राष्ट्रीय प्रवक्ता और संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के राष्ट्रीय सदस्य गुरु प्रकाश ने कहा कि भाजपा के लिए संविधान के प्रति आदर&comma; समर्पण नैसर्गिक और स्वाभाविक है। कांग्रेस को इसके लिए संविधान दिखाना पड़ता है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यह श्रद्धा का केंद्रविंदु है। जिन लोगों ने बाबा साहब की जीते जी तो अपमानित किया ही&comma; उनके निधन के बाद भी उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आखिर कौन सी मजबूरी थी कि उन्हें भारत रत्न का सम्मान कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया। उन्हें भारत रत्न तब दिया गया जब गैर कांग्रेसी सरकार बनी&comma; जिसे भाजपा का समर्थन प्राप्त था। आज राहुल गांधी सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने याद कराते हुए कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले भाषण की पहली पंक्ति में कहा था कि उनकी सरकार गरीब&comma; दलित&comma; शोषित&comma; पीड़ित और वंचितों की सरकार होगी और आज तक वह कायम है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहब की विरासत को अपमानित करने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस प्रेस वार्ता को प्रदेश प्रवक्ता एवं संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक प्रेम रंजन पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन यही वह कांग्रेस है जिसने इस संविधान में 75 संशोधन किए हैं। यही नहीं&comma; कांग्रेस ने संसद में बाबा साहब का तैल चित्र नहीं लगने दिया। उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को जो अपमानित करने का पाप किया है&comma; उस पाप को धोने के लिए वह कुंभ में जाकर स्नान करें और देश के लोगों से माफी मांगे&comma; शायद देश की जनता माफ कर दे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस प्रेस वार्ता में विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी&comma; भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू&comma; प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान&comma; प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध पासवान उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील