राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी, तैयारी की समीक्षा करते रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल दिनांक 18 जनवरी को बिहार के एकदिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव और नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कल सबसे पहले पटना एयरपोर्ट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी बापू सभागार में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे और वहां दो घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम आयेंगे। इस दौरान वें बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के कर्मचारियों के नवनिर्मित भवन जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है उसका उद्घाटन करेंगे और कर्मचारियों को आवास की चाबी सौंपेंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद वें कांग्रेस मुख्यालय के मुख्य सभागार के नवीनीकरण के उपरांत उसका उद्घाटन करेंगे&comma; इस सभागार का नामकरण राजीव गांधी सभागार के नाम से करने की घोषणा भी करेंगे। इसके पश्चात वें प्रदेश मुख्यालय के मैदान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता न्याय सम्मेलन में पूरे प्रदेश से आएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की यह यात्रा इसलिए भी मायने रखती है कि वें भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और विशाल पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही नवनिर्मित भवनों को तेजी से सजाया जा रहा है और रंग रोगन का कार्य पिछले महीनों से लगातार चल रहा है। इसकी समीक्षा खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह कर रहे हैं और वें लगातार कार्यक्रम स्थल पर डटकर एक एक तैयारियों की समीक्षा कर रहें हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज मंच से लेकर पंडाल और कार्यकर्ताओं के बैठने के स्थान तक की बारीकी से समीक्षा की और अपने देखरेख में एक एक व्यवस्था को संचालित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश&comma; प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा का असशक्त उदाहरण बनाएंगे : शिक्षा मंत्री

पटना मेट्रो रेल का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक सफल ट्रायल रन संपन्न

होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश