सिविल सर्जन ने सारथी रथ को हरी झंड़ी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिये किया रवाना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>परिवार नियोजन बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने का महत्वपूर्ण जरिया है&period; परिवार नियोजन के महत्व व इसके लिये उपलब्ध संसाधनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है&period; इसके निहित उद्देश्य की प्राप्ति के लिये 27 जून से 10 जुलाई के बीच जिले में दंपति संपर्क पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है&period; वहीं 11 से 31 जुलाई के बीच जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा संचालित किया जाना है&period; इसी कड़ी में परिवार नियोजन संबंधी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाले गये सारथी रथ को शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह&comma; डीआईओ डॉ मोईज&comma; डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना किया&period; मौके पर वीडीसीओ ललन कुमार&comma; डीएमएनई पंकज कुमार झा&comma; डीसीएम रमन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>खुशहाल जीवन का आधार है परिवार नियोजन &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन ने कहा कि परिवार की समृद्धि व खुशहाली के लिए परिवार नियोजन जरूरी है&period; उन्होंने कहा कि सभी नौ प्रखंडों में जागरूकता अभियान के लिए सारथी रथ रवाना किया गया है&period; यह जिले के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करते हुए परिवार नियोजन के उपाय अपनाने&comma; बच्चों के उम्र में पर्याप्त अंतर रखने&comma; परिवार नियोजन के अस्थायी साधन व सीमित परिवार के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा&period; उन्होंने बताया कि इस वर्ष &OpenCurlyDoubleQuote;परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय&comma; लिखो तरक्की का नया अध्याय”जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का थीम है&period; इसके उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये जरूरी विभागीय प्रयास किये जा रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अस्थायी नियोजन उपायों के प्रति बढ़ा है लोगों का भरोसा &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने कहा कि जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है&period; पिछले पाँच साल में ऐसे परिवारों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है&period; फिलहाल 46 फीसदी योग्य महिलाएं परिवार नियोजन संबंधी उपाय अपना रही हैं&period; लगभग 36 फीसदी लोग परिवार नियोजन के लिये अस्थायी विकल्प अपनाते हैं&period; जबकि परिवार नियोजन संबंधी अस्थायी उपायों के प्रति लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है&period; उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के उपाय जैसे पुरूष नसबंदी&comma; महिला बंध्याकरण&comma; गर्भनिरोधक गोलियां&comma; इंजेक्शन&comma; निरोध सहित अन्य उपायों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है&period; आशाकर्मियों की मदद से योग्य दंपतियों को चिह्नित किया जा रहा है&period; इच्छुक दंपतियों को 11 से 31 जुलाई के बीच संचालित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत जरूरी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नियोजन उपाय अपनाने पर लाभुक व उत्प्रेरक को दी जाती है प्रोत्साहन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीसीएम रमन कुमार ने बताया कि सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी संसाधन से जुड़ी सेवाएं नि&colon;शुल्क उपलब्ध है&period; इतना ही नहीं&comma; इन उपायों को अपनाने पर लाभुक को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी किया जाता है&period; उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी के लिये लाभुक को 3000 रुपये व उत्प्रेरक को 400 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दी जाती है&period; वहीं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 व उत्प्रेरक को 300 रुपये देने का प्रावधान है&period; इसी तरह प्रसव के उपरांत बंध्याकरण के लाभार्थी को 3000 रुपये&comma; उत्प्रेरक को 400 रुपये दिये जाते हैं&period; प्रसव उपरांत कॉपर-टी लगाने के लिये लाभार्थी को 300 व उत्प्रेरक को 150&comma; गर्भपात के उपरांत कॉपर-टी लगाने के लिये लाभार्थी को 300 व उत्प्रेरक को 150 रुपये व गर्भनिरोधक सुई लगाने पर लाभार्थी को 100 रुपये व उत्प्रेरक को 100 रुपये बतौर सहायता राशि दी जाती है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया