मेदांता पहुंचे सेंट करेन स्कूल के बच्चे सीखे फर्स्टएड और सीपीआर के गुर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के प्रतिष्ठित सेंट करेन स्कूल के छात्रों ने शनिवार को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शैक्षणिक दौरा किया&period; इस दौरान बच्चों ने सीखा कि इमरजेंसी में कैसे फर्स्ट एड दिया जाए और सीपी आर जैसी जीवन रक्षक प्रक्रिया को कैसे अपनाया जाए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आपात चिकित्सा के इस विशेष सत्र का संचालन इमरजेंसी और ट्रॉमा विभाग के कन्सल्टेंट डॉ&period; अभिषेक कुमार ने किया&period; उन्होंने बेहद सरल और रोचक ढंग से बच्चों को यह बताया कि किसी की धड़कन रुक जाए तो कैसे उसकी जान बचाई जा सकती है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छात्रों ने न सिर्फ ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण सुना बल्कि खुद भी फर्स्ट एड और सीपी आर का अभ्यास किया&period; बच्चों में इस विषय को लेकर खासा उत्साह देखा गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दौरे के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हॉस्पिटल की आपात सेवाएं&comma; आधुनिक तकनीक और डॉक्टरों की विशेषज्ञता को नजदीक से समझा&period; सबने मिलकर यह जाना कि अस्पताल कैसे संकट की घड़ी में जान बचाने का काम करता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय के शिक्षकों ने मेदांता की इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं। जयप्रभा मेदांता द्वारा किया गया यह आयोजन बच्चों में आपात प्रतिक्रिया कौशल विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ