फुलकाहा में कपड़ा व्यवसायी के 21 वर्षीय पुत्र की गोली मार कर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> जिला के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र के फुलकाहा बाजार कपड़ा व्यवसायी अशोक गुप्ता के 21 बर्षीय पुत्र दीपू गुप्ता की हत्या गोली मार कर कर दी गई। यह घटना बुधवार के सुबह की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर पर गोली का निशान है&comma; युवक का शव थाना क्षेत्र के अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय मधुरा उत्तर नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या दो के समीप की बताई जा रही। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना पुलिस को दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर मृत अवस्था में पड़े युवक को लेकर नरपतगंज पीएचसी पहुंच गई&comma; जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया &comma; जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया । वहीं घटना के बाद से परिजनों सहित ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोग अपनी-अपनी प्रतिष्ठान को बंद कर पुलिस से आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोगों द्वारा फुलकाहा बाजार में चारों तरफ टायर जलाकर लचर प्रशासनिक व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया । पोस्टमार्टम करा कर शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं ग्रामीण भी आक्रोशित हो उठे। मौके पर परिजनों को सांत्वना देने जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>पुलिस की कार्रवाई&colon;<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए कई थाना के थाना अध्यक्ष जैसे बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार एवं घूरना थाना अध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ पहुंच गए तो वहीं पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देश पर दर्जनों दंगा निरोधक दस्ता अररिया से पहुंच कर लोगों को शांत करवाया। पुलिस के द्वारा एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के लिंकि डॉग के माध्यम से कई घंटे तक घटनास्थल से लेकर मृतक के घर के आसपास आरोपियों पकड़ने के लिए ठिकाने का तलाश किया गया परंतु हाथ कुछ ना लगा। वहीं अररिया जिला के तकनीकी अनुसंधानकर्ता भी मौके पर पहुंचकर कई एंगल से जांच में जुट गई है। मामले को लेकर रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>आई जानते हैं किस जनप्रतिनिधि ने क्या कहा&colon;<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना को लेकर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा घटना निंदनीय है। पुलिस अधीक्षक अररिया से हमारी बात हुई है सभी एंगल से जांच की जा रही है अपराधी जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा उन्होंने कहा जो भी दोषी होंगे बक्सा नहीं जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>नरपतगंज भाजपा के पूर्व विधायक देवयंती यादव&colon;<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>पूर्व विधायक देवयंती यादव ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा पुलिस दीपू के हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने का कार्य करेंगें अन्यथा न्याय दिलाने के लिए आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे हम सब मृतक के परिजनों के साथ हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>नरपतगंज से राजद के पूर्व विधायक अनिल यादव क्या कहा जानिये&colon;<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>पूर्व विधायक अनिल यादव ने कहा बिहार में अपराधी बेलगाम है। पुलिस प्रशासन शराब और शराबियों के पीछे लगा हुआ है। जिससे आम लोगों के साथ घटना घटती रहती है। दुख के इस घड़ी में हम मृतक के परिजनों के साथ हैं। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन भी किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव&comma; जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास&comma; विनोद यादव खगेंद्र यादव&comma; राजा रक्षित&comma; उमा प्रसाद साहा&comma; आदि दर्जनों लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया एवं दीपू के अंतिम यात्रा में शामिल हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ