पटना में चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई चेन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मध्य कि दीक्षा ने बताया कि दिनांक 04 मई 2026 की सुबह बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर धामोद्रम के&period;पी&period; की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली थी। इस संबंध में शास्त्रीनगर थाना कांड संख्या 317&sol;26 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीवनगर और ठाकुरबाड़ी मार्केट इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों—राजेश पाल &lpar;35 वर्ष&rpar;&comma; पप्पू कुमार &lpar;26 वर्ष&rpar;&comma; संतोष दतु देवकर &lpar;40 वर्ष&rpar; और आदित्य राज &lpar;लगभग 30 वर्ष&rpar; को गिरफ्तार किया। साथ ही बाकरगंज स्थित सोनार दुकान से लूटी गई करीब 40 ग्राम सोने की चेन बरामद की गई। आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में शास्त्रीनगर थाना की टीम&comma; एसआईयू और डायल 100 टीम के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी, पुलिस ने युवक को दबोचा