पुलिस को बड़ी सफलता, कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात राजू नट गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> स्थानीय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है&period; फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खगौल लख इलाके से कुख्यात अभियुक्त धन-धन उर्फ़ स्लो राजू नट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है&period; गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; राजू नट फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 647&sol;25 में वांछित था&period; इस मामले में उसके खिलाफ असामाजिक गतिविधियों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं&period; इस केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 126&lpar;2&rpar;&comma; 115&lpar;2&rpar;&comma; 118&lpar;1&rpar;&comma; 125&lpar;1&rpar;&comma; 109&comma; 262&comma; 131&comma; 132 और 3&lpar;5&rpar; के तहत मुकदमा दर्ज है&period; ये धाराएं देश की सुरक्षा&comma; सैन्य गोपनीयता और सरकार के खिलाफ साजिश जैसे मामलों से जुड़ी हैं&period;इसके अलावा आरोपी फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 624&sol;15 में भी वांछित था&comma; जिसमें उस पर डकैती और हथियार के बल पर लूट &lpar;IPC की धारा 395&sol;397&rpar; का आरोप है&period;राजू नट पर फुलवारी के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी संगीन मामले दर्ज हैं&period; परसा बाजार थाना क्षेत्र के कांड संख्या 235&sol;24 में उस पर डकैती का आरोप है&comma; वहीं गोपालपुर थाना के कांड संख्या 264&sol;24 में भी वह वांछित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजू नट लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी था&period; फुलवारी पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री