पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजित<&sol;strong>&nbsp&semi; ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों ने 26 मार्च को पटना में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है&period;यह प्रदर्शन वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ होगा&comma; जिसे मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और धार्मिक संपत्तियों के लिए खतरा बताया जा रहा है&period;इस विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड&comma; ईमारत-ए-शरीया&comma; जमीयत उलेमा-ए-हिंद&comma; जमात-ए-इस्लामी सहित कई प्रमुख संगठन शामिल होंगे&period; धार्मिक नेताओं का कहना है कि अगर यह बिल पास हुआ&comma; तो इसका विरोध राष्ट्रीय स्तर पर तेज किया जाएगा&period;धार्मिक नेताओं ने इस मुद्दे पर बीजेपी की सहयोगी पार्टियों&comma; जैसे जनता दल &lpar;यूनाइटेड&rpar;&comma; लोक जनशक्ति पार्टी&comma; तेलुगु देशम पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल से अपील की है कि वे इस बिल का समर्थन वापस लें और मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का सम्मान करें&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुस्लिम संगठनों का कहना है कि सरकार इस बिल के जरिए वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाने और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना रही है&period; उनका दावा है कि बिल का मकसद पारदर्शिता लाना नहीं&comma; बल्कि वक्फ संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लेना और धार्मिक संस्थानों पर कार्रवाई का रास्ता साफ करना है&period;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा