अगमकुआं ROB के पास सघन वाहन जांच में चोरी की बाइक बरामद, चालक फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना। न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong> राजधानी पटना के अगमकुआं ROB के पास चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि वाहन चालक पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया&comma; जिसकी अगली नंबर प्लेट टूटी हुई थी। पुलिस की गतिविधि देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने हैंडहेल्ड डिवाइस &lpar;HHD&rpar; के माध्यम से वाहन संख्या BR01FK1320 की तत्काल जांच की। जांच में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है तथा इसके संबंध में बायपास थाना कांड संख्या-34&sol;26 पूर्व से दर्ज है। सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, बदमाशों द्वारा तीन राउंड गोली चलाने की बात सामने आई

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान