तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव आज तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में नतमस्तक हुए और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पावन जोड़ा साहिब के दर्शन किए और श्रद्धा व्यक्त की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त श्री पटना साहिब के ग्रंथी साहिब द्वारा राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही एवं उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि श्री नंद किशोर यादव का तख्त श्री पटना साहिब से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि पटना साहिब के विधायक रहते हुए श्री गर्ग ने तख्त साहिब के विकास कार्यों में हमेशा पूरा सहयोग दिया और गुरु घर से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरदार सोही ने बताया कि आज भी श्री नंद किशोर यादव ने तख्त श्री पटना साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी तख्त साहिब के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए उनसे जो भी संभव सहयोग होगा&comma; वह अवश्य करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि तख्त श्री पटना साहिब सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक अत्यंत पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थान है&comma; जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में संगत की सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रबंधक कमेटी की प्रमुख प्राथमिकता है&comma; ताकि गुरु घर आने वाली किसी भी संगत को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।सरदार जगजोत सिंह सोही ने श्री नंद किशोर यादव द्वारा तख्त साहिब के विकास कार्यों में दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी उनका सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च!

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका