पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा को राजद कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, पार्टी का झंडा आधा झुका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के निधन पर मंगलवार को राजद प्रदेश कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया तथा पार्टी का झंडा आधा झुका कर सम्मान प्रकट किया। राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बागी कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर राज्य कार्यालय लाया गया&comma; जहां तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल&comma; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी&comma; अब्दुल बारी सिद्दीकी&comma; डॉ&period; सुरेंद्र प्रसाद यादव&comma; अभय कुशवाहा&comma; भोला यादव&comma; बीनू यादव&comma; शिवचंद्र राम&comma; सूबेदार दास समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव&comma; पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा सांसद मीसा भारती ने भी बागी कुमार वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेताओं ने कहा कि बागी कुमार वर्मा तीन बार विधायक रहने के बावजूद हमेशा कार्यकर्ताओं की तरह समर्पित भाव से पार्टी और समाजवादी आंदोलन के लिए कार्य करते रहे। उनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार मंगलवार को बांस घाट पर किया गया&comma; जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी प्रसाद यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

उद्योग विभाग के 4 महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रस्तावों को मिली कैबिनेट स्वीकृति

फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क का शुभारंभ

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर शेखपुरा डीएम सख्त, 3 महीने की रिपोर्ट तलब