सोमनाथ के लिए 1100 श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन रवाना, बिहार सरकार की ऐतिहासिक पहल : संजय सरावगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से 1100 श्रद्धालुओं को भगवान श्री सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किए जाने को बिहार सरकार की ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार सनातन आस्था&comma; भारतीय संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक तीर्थयात्रा नहीं&comma; बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संजय सरावगी ने कहा कि &&num;8216&semi;सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – असाधारण आस्था के 1000 वर्ष&&num;8217&semi; के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था करना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान है। भगवान श्री सोमनाथ का पावन धाम भारतीय सभ्यता&comma; संस्कृति&comma; आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक रहा है। ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कदम है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीख रहा है&comma; वहीं बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार इस विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास&comma; सांस्कृतिक आयोजनों के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दे रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति देगी। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी व्यापक पहचान मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा आस्था&comma; संस्कृति और राष्ट्रगौरव को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संजय सरावगी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी&comma; कला एवं संस्कृति विभाग तथा इस आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी &comma; खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी&comma; सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव&comma; सत्तारूढ़ के मुख्य सचेतक सह विधायक संजीव चौरसिया&comma; विधायक सुजीत पासवान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रेहड़ी लगाने को लेकर भिड़े दो गुट, डंडे बरसाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार!

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने की कड़ी निंदा