पटना से 1,150 श्रद्धालुओं की सोमनाथ यात्रा रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤ªà¥€à¤¯à¥‚ष कुमार प्रियदर्शी<&sol;strong> &colon; मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पाटलिपुत्र जंक्शन से &&num;8220&semi;सोमनाथ स्वाभिमान पर्व &&num;8211&semi; अटूट आस्था की गौरव गाथा&&num;8221&semi; के तहत सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान 1&comma;150 श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कार्यक्रम की मुख्य बातें&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आस्था का प्रतीक बनी यात्रा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दीप प्रज्वलन&comma; डमरू वादन और शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों की ओर से श्रद्धालु श्रीमती शोभा सिंह को कलश और श्री अजीत कुमार को ध्वज सौंपा। उन्होंने कहा कि &lowbar;यात्रा के साथ जा रहा ध्वज एवं कलश बिहार की आस्था&comma; स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्रद्धालुओं से ट्रेन में जाकर भेंट कर मुख्यमंत्री ने यात्रा की सुविधाओं की जानकारी ली और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>&&num;8220&semi;बिहार का संदेश लेकर जाएं श्रद्धालु&&num;8221&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा&comma; पूरे बिहार से 1&comma;150 श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। आप सभी से आग्रह है कि यात्रा के दौरान बिहार की आस्था और स्वाभिमान का संदेश फैलाएं।<br &sol;>उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान सोमनाथ की कृपा से बिहार भी विकास&comma; समृद्धि और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए शिखर पर पहुंचेगा। श्रद्धालुओं से सोमनाथ के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन कर बिहार की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद मांगने का अनुरोध भी किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ऐतिहासिक गौरव का जिक्र<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएम ने कहा कि हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर को लूटा गया और नालंदा विश्वविद्यालय को आक्रांताओं ने बर्बाद किया। 75 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में बिहार के लाल डॉ&period; राजेन्द्र प्रसाद की भूमिका रही। उन्होंने कहा&comma; &lowbar;&&num;8221&semi;यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं है। यह बिहार की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का संदेश पूरे देश तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कौन रहे उपस्थित<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी&comma; कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ&period; प्रमोद कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव&comma; विधायक श्री संजीव चौरसिया&comma; मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन