पांचवीं सक्षमता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 30 प्रतिशत शिक्षक अभ्यर्थी हुए सफल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार विद्यालय परीक्षा समिति &lpar;बीएसईबी&rpar; के अध्यक्ष डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; ने मंगलवार को स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित पांचवीं एवं अंतिम सक्षमता परीक्षा-2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया। यह परीक्षा कक्षा 1-5&comma; 6-8&comma; 9-10 एवं 11-12 में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। समिति के अनुसार परीक्षा परिणाम bsebsakshamta&period;com वेबसाइट पर उपलब्ध है। शिक्षक अभ्यर्थी अपने Application Number को लॉग-इन आईडी तथा जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति ने बताया कि 5 से 8 जून 2026 तक आयोजित इस परीक्षा में कुल 14&comma;512 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 4&comma;353 अभ्यर्थी सफल रहे&comma; जबकि कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 30 प्रतिशत दर्ज किया गया। सफल अभ्यर्थियों में 1&comma;870 पुरुष एवं 2&comma;483 महिला शिक्षक शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वर्गवार परिणाम में कक्षा 1-5 के 13&comma;235 अभ्यर्थियों में 3&comma;868 &lpar;29&period;23&percnt;&rpar;&comma; कक्षा 6-8 के 781 में 313 &lpar;40&period;08&percnt;&rpar;&comma; कक्षा 9-10 के 367 में 122 &lpar;33&period;24&percnt;&rpar; तथा कक्षा 11-12 के 129 में 50 &lpar;38&period;76&percnt;&rpar; अभ्यर्थी सफल हुए। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट &lpar;CBT&rpar; के माध्यम से आयोजित की गई थी। इसमें कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे&comma; जिनमें भाषा&comma; सामान्य अध्ययन एवं संबंधित विषय शामिल थे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति ने बताया कि इस परीक्षा में वे शिक्षक शामिल हुए थे जो पहली से चौथी सक्षमता परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे अथवा अनुत्तीर्ण रहे थे। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया गया&comma; जिनका चौथी सक्षमता परीक्षा का आवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं हो पाया था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया कि जारी परिणाम औपबंधिक &lpar;Provisional&rpar; है। सफल अभ्यर्थियों की आगे शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग कराई जाएगी&comma; जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। समिति के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित पांचों सक्षमता परीक्षाओं में अब तक कुल 2&comma;71&comma;133 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हो चुके हैं। पांचवीं परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की प्रक्रिया के तहत निर्धारित सभी पांच सक्षमता परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण हो गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन