बड़ेपरा पंचायत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बड़ेपरा में रविवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया सह समिति अध्यक्ष उगनी देवी ने की। कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज&comma; जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन&comma; जिला कल्याण विभाग अररिया&comma; जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया एवं ग्राम पंचायत राज बड़ेपरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रखंड&comma; पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति पूर्व से गठित है तथा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह इसकी बैठक आयोजित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त&comma; बाल श्रम मुक्त&comma; मानव तस्करी मुक्त एवं बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत और वार्ड स्तर तक तय हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी मुख्य अतिथि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरपतगंज कलेश कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत एवं वार्ड स्तर तक तय की गई है। पंचायत स्तर पर मुखिया समिति के अध्यक्ष होते हैं&comma; जबकि वार्ड स्तर पर वार्ड सदस्य अध्यक्ष एवं सेविका सदस्य सचिव की भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से मानव तस्करी&comma; बाल श्रम&comma; बाल विवाह एवं बाल यौन शोषण जैसे मुद्दों पर विशेष सतर्कता बरतने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में जागरण कल्याण भारती के दीपक पासवान एवं सोनू कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणाम&comma; शिक्षा के महत्व एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। किशोरियों एवं महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1098&comma; 112&comma; 15001 एवं 181 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के पुनर्वास&comma; संरक्षण&comma; स्वास्थ्य&comma; पोषण एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। बैठक में समाजसेवी भोला ऋषिदेव&comma; उप मुखिया कुणाल&comma; सरपंच रीता देवी&comma; विकास मित्र सुषमा देवी&comma; वार्ड सदस्य कैलाश कुमार ऋषिदेव&comma; सेविका रीना देवी&comma; वार्ड पंच विमला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर शेखपुरा डीएमने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बिहार : 80 नए अग्निशमन वाहनों और AI आधारित कंट्रोल रूम का CM ने किया लोकार्पण

गन्ना उद्योग विभाग में सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार; बंद चीनी मिलों के पुनः परिचालन