निर्माणाधीन अंबेडकर विद्यालय परिसर से दो माह बाद बरामद हुआ महिला का शव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत अंतर्गत बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर बालूगढ़ स्थित निर्माणाधीन डॉ&period; भीमराव अंबेडकर एससी&sol;एसटी आवासीय प्लस टू विद्यालय परिसर से रविवार को एक विवाहिता का शव जमीन खोदकर बरामद किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव को बाहर निकाला। शव को बोरी में बंद कर करीब चार से पांच फीट नीचे गाड़ दिया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतका की पहचान नुसरत परवीन &lpar;23&rpar; पिता मतिउर्रहमान&comma; निवासी बेगमपुर वार्ड-01&comma; थाना के&period;नगर&comma; जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति महबूब आलम &lpar;26&rpar; पिता मुश्ताक आलम&comma; निवासी बेगमपुर वार्ड-01 बताया गया है&comma; जो निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में ठेकेदार के रूप में मजदूरों के साथ कार्य कर रहा था।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले को लेकर मृतका के पिता मतिउर्रहमान ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व महबूब आलम से हुई थी। दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए&comma; जिनमें एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में उनकी दो वर्षीय पुत्री तबस्सुम है। उन्होंने बताया कि दोनों निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में रहकर मजदूरी करते थे। करीब दो माह पूर्व मार्च महीने में ईद के आसपास पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ&comma; जिसके बाद आरोपी पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरी में बांधकर विद्यालय परिसर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया और बच्ची को लेकर घर चला गया। बाद में बच्ची को घर छोड़कर वह पुनः काम पर लौट आया। काफी दिनों तक पुत्री से बातचीत नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ। मृतका के पिता ने कई बार बेटी से बात कराने को कहा&comma; लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। इसके बाद उन्होंने 13 मई को पूर्णिया थाना में आवेदन देकर पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आवेदन के आधार पर पूर्णिया पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया और रविवार को उसे लेकर बथनाहा पहुंची। इस दौरान फारबिसगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की निशानदेही पर निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में जमीन की खुदाई की गई&comma; जहां से सड़ी-गली अवस्था में बोरी में बंद शव बरामद किया गया। शव निकलते ही आसपास तेज दुर्गंध फैल गई&comma; जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी हुई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मिट्टी सहित अन्य आवश्यक नमूने एकत्र कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। इस मौके पर फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार&comma; बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू&comma; फॉरेंसिक टीम के आयुष कुमार&comma; मन्नान अंसारी&comma; विजेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।<br>पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी थी। वहीं फारबिसगंज डीएसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा