कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है रालोमो : संयुक्त बैठक में दिखी सादगी की मिसाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय लोक मोर्चा &lpar;रालोमो&rpar; के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में एक ऐसी तस्वीर सामने आई&comma; जिसने पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति की झलक पेश कर दी। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा मुख्य मंच पर केंद्र में बैठने की बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह सबसे किनारे बैठे नजर आए। इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है और इसे पार्टी में कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली अहमियत के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार&comma; यह तस्वीर उस समय की है जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित संयुक्त बैठक में संगठन विस्तार&comma; लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने की। बैठक में दिनारा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह&comma; बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो&comma; प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी&comma; प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल&comma; मदन चौधरी&comma; फ़ज़ल इमाम मल्लिक&comma; ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू&comma; सुकुल राम&comma; चंदन बागची&comma; जंगबहादुर कुशवाहा एवं वीरेंद्र दांगी सहित सभी पर्यवेक्षकगण&comma; निवर्तमान जिलाध्यक्षगण एवं संयोजक मंडल के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने&comma; कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक चुनाव को निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा की गई। वहीं बैठक से सामने आई तस्वीर ने यह संदेश देने का काम किया कि पार्टी में पद से अधिक कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक संस्कृति को महत्व दिया जाता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चाणक्य चेतना परिषद ने मां ब्लड सेंटर में लगाया रक्तदान शिविर, 46 लोगों ने किया रक्तदान

जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर इको टूरिज्म विकसित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

किसानों की समृद्धि एवं कृषि विकास डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विजय कुमार सिन्हा