बिहार में नहीं चलेंगी झारखंड के नंबर की गाड़ियां, जानिए ऐसा क्यों और क्या होगी कार्रवाई?

&NewLine;<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> बिहार परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है&period; जो झारखंड के रजिस्ट्रेशन पर बिहार में गाड़ी चलाते हैं&period; परिवहन विभाग ने इसके लिए सभी डीटीओ को आदेश भी जारी कर दिया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नहीं तो होगी कार्रवाई-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>बुधवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी डीटीओ को विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है&period; संजय अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग झारखंड से गाड़ी खरीदने के साथ ही स्थाई रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं&period; जबकि दूसरे राज्य के नंबर पर बिहार में गाड़ी चलाना अवैध है&period; ऐसे वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा&period; इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाये जाएंगे और ऐसे वाहनों का बिहार के नंबर के लिए निबंधन कराया जाएगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्यों लेना पड़ा निर्णय-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>दरअसल झारखंड से नई गाड़ी खरीदने पर बिहार के मुकाबले कीमत कम लगती है&period; जिसकी वजह से ज्यादातर लोग झारखंड से गाड़ी खरीदते हैं और बिहार में चलाते हैं&period; जिससे बिहार सरकार को राजस्व का घाटा होता है&period; लिहाजा विभाग ने झारखंड नंबर की गाड़ियों पर कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो&period; इतना ही कहा गया है कि वाहनों के निबंधन&comma; ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य सुविधाओं&comma; योजनाओं के लंबित होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

इनकम टैक्स–मंदिरी नाला सड़क का नाम ‘संत शिरोमणि रविदास पथ’ करने की मांग : अशोक कुमार राम

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई