डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>औरंगाबाद&comma;  à¤®à¤‚टू कुमार &colon;<&sol;strong>  बिहार के औरंगाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर कुछ असर पड़ा है&comma; लेकिन जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में कुल 37 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं&comma; जो उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने में सक्षम हैं।डीएम ने कहा कि हाल के दिनों में फैली भ्रामक सूचनाओं के कारण &OpenCurlyDoubleQuote;पैनिक बुकिंग” बढ़ गई&comma; जिससे प्रतिदिन होने वाली औसतन 6700 बुकिंग बढ़कर करीब 15000 तक पहुंच गई। इसी कारण आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव पड़ा और डिलीवरी में देरी देखने को मिली।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और प्रतिदिन लगभग 9644 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है&comma; जिसमें बैकलॉग बुकिंग भी शामिल है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पहले लंबित बुकिंग का निपटारा किया जाएगा और होम डिलीवरी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और लगभग 25 दिनों के अंतराल पर ही गैस बुकिंग करें।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कमर्शियल गैस को लेकर उन्होंने बताया कि सीमित आपूर्ति को देखते हुए सरकारी अस्पतालों&comma; पुलिस&comma; सुरक्षा बलों और अन्य आवश्यक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही&comma; घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग&comma; कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम ने यह भी जानकारी दी कि जिले में पाइपलाइन गैस आपूर्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिलहाल 1438 घरों में कनेक्शन उपलब्ध है&comma; जिनमें से 400 से अधिक जल्द सक्रिय होंगे&comma; जबकि 475 कनेक्शन अंतिम चरण में हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंत में डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर