रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 27 मार्च को आयोजित होने वाले रामनवमी पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के&period; शर्मा एवं यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पटना जंक्शन एवं आसपास स्थल निरीक्षण किया गया तथा महावीर मंदिर&comma; पटना में बैठक की गई। श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। महावीर मंदिर परिसर में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों&comma; श्री महावीर स्थान न्यास समिति&comma; शोभा यात्रा अभिनंदन समितियों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के अवसर पर उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था संधारण&comma; सुचारू यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पटना जंक्शन एवं आसपास स्थल निरीक्षण भी किया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि इस वर्ष रामनवमी का त्योहार 27 मार्च&comma; 2026 को मनाया जा रहा है। बैठक में श्री महावीर स्थान न्यास समिति&comma; महावीर मंदिर&comma; पटना के प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह का प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी प्रशासन के साथ समन्वय से रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 26 मार्च से ही ससमय कर दी जाएगी एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखा जाएगा। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त मात्रा में बल उपस्थित रहेंगे। सीसीटीवी के माध्यम से मंदिर परिसर एवं महत्वपूर्ण पथों की भी सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंदिर प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन हेतु तैयारियाँ की जा रही है। एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे जिससे कि श्रद्धालुओं को निरंतर दर्शन होता रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में नैवेद्यम काउंटर क्रियाशील रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में त्योहार के अवसर पर की जाने वाली व्यवस्था हेतु सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के सुझावों को एक-एक कर सुना गया । अधिकारीद्वय ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप प्रशासनिक दृष्टिकोण से हर तरह का प्रबंध किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के सभी उपायों को ध्यान में रखकर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंक्तियों में कतारबद्ध ढंग से दर्शन की व्यवस्था रहेगी। बैरिकेडिंग मजबूत रहेगा। मेडिकल कैम्प एवं अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। कई महत्वपूर्ण चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों की व्यवस्था की जाएगी। मे आई हेल्प यू &lpar;हेल्प डेस्क&rpar; काउण्टर भी क्रियाशील रहेगा। वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी से गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा। शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वाटर एटीएम एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था रहेगी। चलंत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश द्वार&comma; निकास द्वार&comma; पार्किंग एवं ड्रॉप गेट के निकट कोई वेंडिंग नहीं रहेगी। नगर निगम द्वारा भी स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी। स्ट्रीट लाईट क्रियाशील रहेगा तथा इसके संचालन हेतु डेडिकेटेड टीम 24&&num;215&semi;7 सक्रिय रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध पटना समाहरणालय में बैठक की गई थी। जिला स्तर पर नियमित बैठक की जाएगी एवं व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटना जंक्शन के समीप मेट्रो का कार्य चल रहा है। रामनवमी पर्व के नजदीक विस्तृत ट्रैफिक प्लान पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात द्वारा सुनिश्चित की जाएगी तथा मीडिया के माध्यम से इसे प्रसारित किया जाएगा ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारी इसके लिए सजग एवं सक्रिय हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पदाधिकारीगण सजग रहकर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन&comma; अचूक सुरक्षा व्यवस्था&comma; सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करेंगे। कोई भी व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर कोई भी सूचना 24&&num;215&semi;7 जिला नियंत्रण कक्ष &lpar;0612-2219810&sol; 2219234&rpar; या डायल-112 पर दे सकते हैं। इस बैठक में जिलाधिकारी&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पुलिस अधीक्षक यातायात&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर&comma; अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन&comma; अपर नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम&comma; अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था&comma; नगर दण्डाधिकारी&comma; महाप्रबंधक पेसू&comma; कार्यपालक अभियंता भवन&comma; पीएचईडी&comma; पूजा समितियों के प्रतिनिधिगण तथा अन्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

आयुष्मान मंथन बिहार में महावीर कैंसर संस्थान को मिला सर्वोत्तम प्रमाण-पत्र