विश्व गर्भ निरोधक दिवस : स्वस्थ्य नारी, सशस्त परिवार अभियान का हुआ आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कटिहार&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; विश्व गर्भ निरोधक दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कटिहार जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र&comma; रामपारा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया द्वारा सक्रिय समर्थन किया गया। इस अवसर पर कटिहार नगर निगम की महापौर उषा अग्रवाल&comma; कार्यकर्म की मुख्य अतिथि रही। इस दौरान डीसीएम सह परिवार नियोजन नोडल सलाहकार अश्विनी कुमार मिश्रा&comma; प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभाकर कृष्णन एवं डॉ&period; जाहिर अलीम&comma; पीएसआई इंडिया की जिला प्रतिनिधि शिल्पी सिंह&comma; एफपीसी प्रियेश कुमार&comma; पिरामल स्वास्थ्य जिला प्रतिनिधि आजाद सोहेल&comma; अकाउंटेंट मोहन कुमार के साथ साथ गांधी फैलो&comma; करुणा फैलो के प्रतिनिधिओं द्वारा भाग लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन किट&comma; स्वास्थ्य जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और उपस्थित लोगों के साथ परिवार नियोजन किट&comma; स्वास्थ्य जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। महापौर उषा अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षर कैंपेन की शुरुआत की&comma; जिसमें नागरिकों ने गर्भ निरोधक उपायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन के महत्व को बढ़ावा देना था। इसके बाद नई शादीशुदा जोड़ों को स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा परिवार नियोजन के अस्थायी विकल्पों का किट वितरण वितरण किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन के विभिन्न किट प्रदान करते हुए दम्पत्तियों को गर्भ निरोधक उपायों के बारे में जानकारी दी गई और सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं&comma; एएनएम&comma; आशा कार्यकर्ताओं&comma; आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नर्सों ने लोगों को परिवार नियोजन और महिला स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>परिवार नियोजन और महिला स्वास्थ्य के विषय में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं &colon; महापौर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महापौर उषा अग्रवाल ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर हम सबका यह दायित्व बनता है कि हम परिवार नियोजन और महिला स्वास्थ्य के विषय में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं। &&num;8220&semi;स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार&&num;8221&semi; हमारी प्राथमिकता है और हम कटिहार नगर निगम के माध्यम से इसे सुनिश्चित करेंगे। इस हस्ताक्षर कैंपेन से हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्वस्थ्य नारी&comma; सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के साथ साथ आर्थिक और मानसिक सशक्तिकरण भी कर रहे सुनिश्चित &colon; डीसीएम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में डीसीएम अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ्य नारी&comma; सशक्त परिवार अभियान के तहत हम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे हैं&comma; बल्कि उनका आर्थिक और मानसिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि हम परिवार नियोजन को लेकर समाज में जागरूकता फैलाएं&comma; ताकि हर परिवार सशक्त&comma; स्वस्थ और खुशहाल हो। उन्होंने यह भी कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;कटिहार में हम लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। महिला स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोग जागरूक हों&comma; यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। पीएसआई इंडिया के सहयोग से हम इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हम चाहते हैं कि महिलाएं स्वस्थ रहें और हर परिवार में खुशहाली हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हमारा लक्ष्य परिवार नियोजन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना है &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभाकर कृष्णन एवं डॉ&period; जाहिर अलीम ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं है&comma; बल्कि इसे व्यवहार में लाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत हम परिवार नियोजन के महत्व और इसके लाभ को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति ने स्वस्थ्य नारी&comma; सशक्त परिवार के संदेश को फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। साथ ही&comma; परिवार नियोजन और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने के लिए कई उठाए गए। इस कार्यक्रम ने कटिहार के नागरिकों को एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य को दिशा में प्रेरित किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गांधी सरोवर परिसर में दुकान निर्माण पर रोक की मांग, सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा