घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को नरपतगंज प्रखंड के घूरना बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा घूरना बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए सुरसर नदी के तट पर पहुंची&comma; जहां पुरोहितों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए वापस सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई&comma; जिसके साथ ही नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हीरा झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान शंखध्वनि और घंटियों की गूंज से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक हो उठा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवरात्र को लेकर घूरना बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलश शोभायात्रा में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की भागीदारी ने आयोजन की भव्यता बढ़ा दी। श्रद्धालुओं में मां दुर्गा के प्रति आस्था और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में किया 71वें श्री रामलीला महोत्सव और पिछले 20 वर्षों में हुए विकास-कार्यों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन