विश्व स्तनपान सप्ताह : एनएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मां और शिशु के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रिवेंटिव क्लिनिक में शनिवार को स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व एवं इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; अमिता सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ&period; संध्या कुमारी सुमन एवं सीनियर रेजिडेंट डॉ&period; सीमा सिंह ने प्रतिभागियों को स्तनपान के महत्व तथा मां और शिशु दोनों के लिए इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वक्ताओं ने बताया कि जन्म के बाद शुरुआती छह माह तक केवल स्तनपान शिशु के संपूर्ण पोषण&comma; रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही यह मां के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के स्नातकोत्तर &lpar;पीजी&rpar; विद्यार्थियों एवं इंटर्न्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्तनपान को बढ़ावा देने संबंधी जागरूकता गतिविधियों में सहयोग किया। इस अवसर पर स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्तनपान को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 बदमाश गिरफ्तार!

75 लीटर नेपाली देसी शराब केसाथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चोरी की होंडा बाइक जब्त!

एम्स पटना में पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों को दी गई मेडिको लीगल ट्रेनिंग