पटना यातायात पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, दो बच्चों को जबरन ले जाने के आरोप में ई-रिक्शा चालक पकड़ा गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शनिवार को एक संभावित बड़ी अनहोनी टल गई। दो मासूम बच्चों को कथित रूप से जबरन ई-रिक्शा में बैठाने का प्रयास करने वाले चालक को यातायात पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; दीघा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक दो बच्चों को जबरन अपने वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहा था। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी चालक मौके से भागने लगा। घबराए बच्चे रोते हुए पास में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और भाग रहे चालक की पहचान कराई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक का पीछा किया और उसे पकड़कर यातायात बूथ पर सुरक्षित बैठा लिया। इसके बाद बच्चों के स्कूल आई-कार्ड की मदद से उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया गया। साथ ही घटना की सूचना दीघा थाना पुलिस को दी गई। डायल-112 की टीम के पहुंचने पर बच्चों और आरोपी चालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दीघा थाना के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपी की मंशा का स्पष्ट पता चल सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शेखपुरा डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

‘मेरा युवा भारत खेलो इंडिया संवाद’ को लेकर पटना में प्रेस वार्ता, 27 अगस्त को देशभर में होगा आयोजन

अद्भुत नजारा एक महिला ने ऐसे नवजात को जन्म दिया है, 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म