23 जुलाई को कैट महिला विंग द्वारा लगेगा पटना सिटी में महिला उद्योग मेला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> कैट &lpar;कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स&rpar; महिला विंग द्वारा आगामी 23 जुलाई को पटना सिटी के हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाउस में महिला उद्योग मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में कैट महिला उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु अग्रवाल&comma; प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि अरोड़ा&comma; महानगर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कुमार&comma; महासचिव श्रीमती रश्मि अरोड़ा&comma; प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा&comma; उपाध्यक्ष अनंत अरोड़ा तथा सचिव दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता कर मेले की जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मेले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मुद्रा लोन शिविर लगाया जाएगा&comma; जिसमें इच्छुक महिलाएं अपने व्यवसाय के लिए ऋण संबंधी जानकारी और सुविधा प्राप्त कर सकेंगी। साथ ही चांदी की राखी&comma; पायल&comma; गोदरेज डीलर मन्नत बाकरगंज&comma; तनेरा बुटीक&comma; फैंसी क्राफ्ट कला&comma; सिक्की कला से बने आइटम्स सहित कई प्रकार के पारंपरिक व आधुनिक उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम श्री जोरा सिंह&comma; एसडीएम श्री सत्यम सहाय&comma; जदयू महिला अध्यक्ष श्रीमती भारती मेहता&comma; तथा कैट बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा&comma; उपाध्यक्ष अनंत अरोड़ा&comma; सचिव दिलीप कुमार उपस्थित रहेंगे। यह मेला न सिर्फ महिलाओं के उत्पादों को मंच देगा&comma; बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रोत्साहित करेगा। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण