नौबतपुर में दहेज के लिए पीट-पीटकर महिला को मार डाला!

&NewLine;<p><strong>नौबतपुर&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> थाना क्षेत्र के चकजान गांव में बुधवार को दहेज की खातिर एक महिला को पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर डाला। मृतक महिला की पहचान वंदना कुमारी 28 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक महिला के दो बच्ची भी थी। सूचना मिलते ही परिजन दौड़े-दौड़े चकजान गांव पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना आयी। इस सिलसिले में मृतका के भाई लाल बिहारी ने दहेज में 10 लाख रुपया की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुये पति कुणाल किशोर उर्फ रिंगटोन&comma; ससुर नागेश्वर प्रसाद&comma; भुसुर देवेंद्र उर्फ कुंदन&comma; प्रमोद यादव&comma; सास रेनू देवी&comma; दो गोतनी समेत सात लोगों के खिलाफ नौबतपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि&comma; कुछ ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। बताया जाता है कि बिहटा के आनन्दपुर गांव निवासी अवधेश राय ने करीब 8 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री वंदना की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ नौबतपुर के चकजान निवासी नागेश्वर प्रसाद के पुत्र कुणाल किशोर उर्फ रिंटू से की थी। वंदना को दो सन्तान है। वंदना के परिजनों का आरोप है कि दस लाख रुपयों की मांग को लेकर बराबर उसके ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था। वंदना द्वारा जब कहा जाता था कि उसके मायके वाले कहाँ से इतना पैसा देंगे। जिसके बाद उसे काफी मारा पीटा जाता था। नौबतपुर थानेदार रंजीत कुमार बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर औरंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘राइजिंग स्टार्स’ का आयोजन