नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> कौशल विकाश प्रशिक्षण योजना के तहत पटना के ज्ञान भवन परिसर में 16 और 17 मार्च को महिला मेगा जॉब फेयर लगेगा। इसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेकर महिलाओं की नियुक्ति करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से ब्लिंकिट&comma; फ्लिपकार्ट&comma; बजाज ऑटो लिमिटेड&comma; मुथूट फाइनेंस&comma; एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस&comma; क्रोमा – टाटा एंटरप्राइज&comma; एथर एनर्जी&comma; जूडियो&comma; मेडमिक्स&comma; जेएसडब्ल्यू स्टील&comma; टीवीएस मोटर कंपनी&comma; आईटीसी लिमिटेड&comma; वेस्टसाइड&comma; एयरटेल&comma; अपोलो हॉस्पिटल्स  तथा योकोहामा सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम की तरफ से किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में रिटेल&comma; हॉस्पिटैलिटी&comma; हेल्थकेयर&comma; आईटी&sol;बीपीओ&comma; टेक्सटाइल&comma; मैन्युफैक्चरिंग&comma; सिक्योरिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी&comma; जहां 2000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा प्रतिभागियों के ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।<br>    <br>इस जॉब फेयर में 10वीं&comma; 12वीं&comma; स्नातक&comma; तकनीकी डिग्री एवं आईटीआई योग्यता प्राप्त महिलाएं भाग ले सकती हैं। प्रतिभागियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड&comma; बायोडाटा&comma; शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। à¤•ार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 09 बजे से संध्या 06 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं wcdc&period;bihar&period;gov&period;in पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को