फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खलीलपुरा गांव में सोमवार शाम 29 वर्षीय एसी-फ्रिज मैकेनिक मोहम्मद शमशाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई&period; उसका शव घर के छज्जे से लटका मिला&period; मृतक की पत्नी रुखसाना ने अपने पति की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप उसके दो भाइयों मोहम्मद शहजाद और मोहम्मद नौशाद पर लगाया है&period; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रुखसाना के अनुसार&comma; सोमवार शाम शमशाद घर में मौजूद था&period; इसी दौरान उसके दोनों भाई शहजाद और नौशाद वहां पहुंचे&period; शमशाद ने पत्नी से दोनों भाइयों के लिए चाय बनाने को कहा&period; इसके बाद रुखसाना घर से सटे दूसरे मकान में चाय बनाने चली गई&period; करीब दस मिनट बाद जब वह वापस लौटी तो दोनों भाई वहां नहीं थे और शमशाद का शव छज्जे से लटका हुआ था&period; यह देखकर रुखसाना चीखने लगी&period; शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रुखसाना का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी दोनों भाइयों को दी&period; इनमें एक भाई मौके पर नहीं आया&comma; जबकि दूसरा भाई पहुंचने के बाद छत से कूदकर भाग गया&period; पत्नी का दावा है कि दोनों भाइयों के साथ शमशाद का पहले विवाद हुआ था&period; इसी विवाद में उसकी गला दबाकर हत्या की गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छज्जे से लटका दिया गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक के साले मोहम्मद राजू ने बताया कि शमशाद तीन भाइयों में सबसे छोटा था और एसी व फ्रिज बनाने का काम करता था&period; करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी नया टोला निवासी रुखसाना से हुई थी&period; तीनों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटवारा भी हो चुका था&period; सोमवार को किसी बात को लेकर भाइयों के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना पर फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे&period; घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया&period; पुलिस ने छज्जे और आसपास के स्थानों से साक्ष्य जुटाए और घटना के समय मौजूद लोगों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस शमशाद के शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान&comma; शव लटकाए जाने की स्थिति और घटना के समय दोनों भाइयों की मौजूदगी समेत सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पत्नी की ओर से दोनों भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया गया है&period; पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा&period; जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन