पटना फुलवारी शरीफ मुरादपुर में महिला की संदिग्ध हालात में हत्या, बेटी ने मौसा पर लगाया आरोप!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय शंभू पासवान की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई&comma; जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका की बेटी नेहा कुमारी ने अपने मौसा पर हत्या का शक जताया है। नेहा ने बताया कि उनके मौसा अक्सर घर आते थे और उनकी मां के साथ ही रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के विवाद को लेकर बीती रात मौसा ने उनकी मां की हत्या कर दी और फरार हो गए। हालांकि वह कब भागे&comma; इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फुलवारी शरीफ डीएसपी टू दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना ट्रैफिक पुलिस के पास होगी अब अपनी दो एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

पटना की तर्ज पर मुंगेर-भागलपुर में बनेगा मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे किया, 3 महीने में मरम्मत का निर्देश