लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना साहिब&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।महिला पटना जंक्शन लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रैन से सवार होकर पटना साहिब स्टेशन आ रही थी&comma;पटना साहिब स्टेशन के पास चलती ट्रेन की चपेट में आ गई मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वह पटना सिटी के बाहरी बेगमपुर स्थित सीधे बाजार की रहने वाली थीं।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार समेत अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ट्रेन से उतरने के दौरान किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भी दहशत का माहौल देखा गया। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई है और मामले की जांच जारी है। रेलवे यात्रियों से अपील है कि चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश न करें। ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से प्लेटफॉर्म पर उतरें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण