उद्घाटन से पूर्व डीजीपी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>खुसरूपुर&comma; à¤¸à¥à¤§à¤¾à¤‚शु पांडे &colon; <&sol;strong>राज्य के प्रसिद्ध गौरी शंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए नवनिर्मित पुलिस आउट पोस्ट &lpar;ओपी&rpar; का उद्घाटन बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने किया। उद्घाटन से पूर्व डीजीपी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया तथा बिहार में शांति&comma; सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में लंबे समय से पुलिस ओपी की मांग की जा रही थी। मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा विशेष पर्वों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा&comma; भीड़ प्रबंधन और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ओपी की स्थापना की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ओपी के शुरू होने से मंदिर परिसर के साथ-साथ हरदास बीघा और बैकटपुर पंचायत के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर पुलिस सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान आईजी जितेंद्र राणा&comma; एसएसपी कार्तिकेय शर्मा&comma; ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार&comma; एसडीपीओ संजीव कुमार&comma; एसडीपीओ अवधेश कुमार सहित धर्मरक्षिणी पंडा संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।नई पुलिस ओपी के साथ बैकुंठनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नशे का कारोबार खुले मैदान में नशा करते दिखे युवक

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

बिहार की नई औद्योगिक निवेश नीति 2026 के लिए उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच MoU