भगवा ध्वज के साथ कार्यकर्ता राम नवमी रथ यात्रा को सफल बनाने को लेकर, क्षेत्र में कर रहे हैं प्रचार प्रसार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रामनवमी शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा जोश व उमंग के साथ जन संपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से परवाहा&comma; घिवहा&comma; अड़रहा&comma;शंकरपुर&comma;सैफगंज सहित दर्जनों गांवों में चलाया गया। इस दौरान प्रचार वाहन ध्वनियन्त्र के माध्यम से जगह-जगह एनाउंसमेंट करवाया गया व लोगों से रथयात्रा में शामिल होने की अपील की गई। श्री रामनवमी रथ यात्रा के कार्यालय पटेल चौक हनुमान मंदिर से प्रचार वाहन के साथ बाइक से हाथ में भगवा ध्वज लहराते हुए प्रचार में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की टोली जनसंपर्क के लिए निकली। यात्रा के दौरान मीडिया प्रभारी अंशु कन्नौजिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार चलता रहेगा&comma; और बहुत जल्द इन सारे जगहों पर बैनर पोस्टर भेज दिया जाएगा। आज के जनसंपर्क अभियान में मनोज सोनी &comma; आदित्य भगत&comma; आकाश श्रीवास्तव&comma; गुड्डू भगत&comma; अभिषेक भगत&comma; संजय तालुकदार&comma; गौरव राठौर&comma; बिट्टू साह &comma; आदर्श मंडल&comma; आयुष भगत&comma; आशुतोष पाराशर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री